गुणवत्ता का काम नहीं हुआ तो जेसीबी से ढहा दिया डंगा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन होने पर लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को जेसीबी से डंगे को गिरा दिया। अब संबंधित ठेकेदार को दोबारा इसका निर्माण करना होगा। इसके लिए विभाग ने ठेकेदार को नोटिस भेजा है। गुणवत्ता का काम न होने पर ठेकेदार की पेमेंट भी रोक दी गई है।

चुराह उपमंडल के तरेला-बौदेड़ी-मंगली मार्ग पर ग्रंवाण गांव के समीप लोक निर्माण विभाग चुराह ने ठेकेदार को सड़क किनारे डंगा लगाने का काम सौंपा था। करीब साढ़े तीन लाख रुपये से डंगे का निर्माण किया गया। आरोप है कि डंगे के निर्माण में सीमेंट का कम प्रयोग किया गया था।

ग्रामीणों ने गुणवत्ता का काम नहीं होने की शिकायत संबंधित विभाग से की थी। आरोप लगाया था कि डंगे के निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों की शिकायत और साक्ष्य देखने के बाद लोक निर्माण विभाग ने उक्त को उखाड़कर नए सिरे से डंगा लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए। उसकी पेमेंट भी रोक दी गई। अब विभाग के जेसीबी चलाकर डंगे को गिरा दिया है।

प्रेम लाल, पूर्ण चंद, हरीश, खेमराज, अमृतपाल, जसा राम, बंशी लाल, शाम लाल, संजय कुमार, परस राम, महेश, जन्म सिंह, हेमराज, चेतूराम और सुरेंद्र ने कहा कि विभाग ने लोगों की जमीनों और घरों की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे डंगे लगाने का कार्य आवंटित किया है। संबंधित ठेकेदार ने गुणवत्ताहीन कार्य किया। अब ठेकेदार को नए सिरे से गुणवत्ता को ध्यान में रखकर डंगा लगाना होगा।

लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता राजीव बिष्ट के बोल 

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बिष्ट ने बताया कि गुणवत्ताहीन कार्य होने पर विभाग ने जेसीबी से डंगे को ढहा दिया है। नए सिरे से कार्य न होने पर ठेकेदार की पेमेंट नहीं की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विकास खण्ड कार्यालय रैत में सेनेटरी नेपकिन बैंडिंग मशीन स्थापित

शाहपुर - कोहली विकास खण्ड कार्यालय रैत में शुक्रवार को...

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित,...

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को

हिमखबर डेस्क जिला व सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक...