गुड़िया रेप एंड मर्डर से जुड़े सूरज कस्टोडियल डेथ मामले में IG जहूर जैदी व अन्य दोषी करार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल के बहुचर्चित गुड़िया रेप एंड मर्डर केस से जुड़े सूरज कस्टोडियल डेथ मामले में सीबीआई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हिमाचल पुलिस के आईजी रैंक के अफसर जहूर जैदी सहित अन्य को दोषी करार दिया गया है।

जहूर जैदी सहित DSP मनोज जोशी, राजिंदर सिंह, दीप चंद शर्मा, मोहन लाल, सूरत सिंह, रफीक मोहम्मद, रंजीत स्टेटा को भी दोषी करार दिया गया है। इन सभी को 27 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल के शिमला जिला के कोटखाई में वर्ष 2017 में एक नाबालिग से रेप हुआ था। बाद में गुड़िया का मर्डर किया गया और लाश हलाइला के जंगल में मिली थी। इस केस में पुलिस जांच के दौरान कथित आरोपी सूरज की कस्टडी में मौत हुई थी।

इसी कस्टडी मौत के मामले में आरोपी तत्कालीन आईजी जहूर हैदर जैदी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के केस में सीबीआई कोर्ट चंडीगढ़ ने फैसला सुनाया है। इस मामले में शिमला के तत्कालीन एसपी DW NEGI को बरी कर दिया गया है। कोटखाई के जंगलों में दसवीं की छात्रा के साथ रेप के आरोपी नीलू चरानी को अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...