गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों से बताई जन कल्याणकारी योजनाएं

--Advertisement--

Image

चंबा, 23 सितंबर – भूषण गुरुंग
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से क्रियान्वित विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विकासखंड सलूणी की ग्राम पंचायत दरेकडी व लिग्गा ,विकासखंड तीसा की ग्राम पंचायत भंजराडू व खुशनगरी,विकासखंड भटियात की ग्राम पंचायत ककीरा व नैनीखड,विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत सराहन व कीडी जबकि विकासखंड भरमौर की ग्राम पंचायत सैहली में कार्यक्रम आयोजित हुए।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के साथ संबद्ध सांस्कृतिक दलों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों द्वारा लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रम की जानकारी से लोगों को अवगत करवाया।
विभाग के साथ संबद्ध निजी नाट्य दलों के कलाकारों ने लोगों से सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही गृहणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत, हिमकेयर योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, बेटी है अनमोल योजना , शगुन योजना, जल जीवन मिशन जैसी अनेक योजनाओं का लाभ लेनेे का आह्वान किया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने श्रम कार्ड बनवाने व श्रम कार्ड से मिलनेेे वाले लाभ के लिए भी प्रेरित किया । इसके अतिरिक्त कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...