गीत संगीत के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएँ

--Advertisement--

Image

देहरा 09 सितम्बर – शिव गुलेरिया

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगली और नलसूहा मैं गीत संगीत और नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों द्वारा विस्तार से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों से साझा किया गया जिससे वह अधिक से अधिक संख्या में इनका लाभ उठा सके।

यह जानकारी देते हुए कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने बताया कि गरीब परिवार के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए सरकार द्वारा सहारा योजना के अंतर्गत हर महीने ₹3000 दिया जा रहा है, मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा के अंतर्गत जिन परिवारों में गैस कनेक्शन नहीं है।

उनको फ्री गैस कनेक्शन और साल के 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत नौजवान बेरोजगार युवक-युवतियों को उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी पर लोन 40 से ₹5000000 तक उपलब्ध करवाया जा रहा है और आवास योजना के अंतर्गत गृह निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए तक सहायता राशि दी जा रही है।

इसके इलावा विधवा पुनर्विवाह अंतरजातीय विवाह समाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...