गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

घरेलू हिंसा के मामले को लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया हैं। हमले में दो पुलिस जवान जख्मी हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज लिया है।

पतलीकूहल थाना के तहत बुधवार को सरसेई में रहने वाले एक बिहार निवासी के खिलाफ पुलिस में पत्नी के साथ घरेलू हिंसा करने पर मामला दर्ज किया था। जिसका मनाली स्थित न्यायालय में ट्रायल चल रहा था।

आरोपी ट्रायल के दौरान न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। इसी आधार पर न्यायालय से व्यक्ति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए पुलिस को उसे गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए गए।

पतलीकूहल थाना से दो पुलिस जवान व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए सरसेई पहुंचे तो वहां पर संजय ने दोनों पुलिस जवानों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

इसके चलते दोनों पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें पहुंची है। हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के और जवान मौके पर पहुंचे और संजय काे गिरफ्तार कर दिया है। 

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सरकारी सेवा में बाधा डालने और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने पुष्टि की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...