गाड़ी से बरामद हुई 62 पेटियां अवैध शराब, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

गाड़ी से बरामद हुई 62 पेटियां अवैध शराब, चालक गिरफ्तार

बिलासपुर, 15 अगस्त – सुभाष चंदेल

जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने मंडी भराड़ी के समीप नाकाबंदी के दौरान गाड़ी से 62 पेटियां शराब की बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार गाड़ी (HP 82A 4635) बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक घबरा गया।

तलाशी लेने पर गाड़ी से शराब की 62 पेटियां बरामद की गई। जांच में 50 पेटियां देशी शराब और 12 पेटियां रॉयल स्टाइल की मिली है। पूछताछ करने पर चालक से किसी भी तरह का वैध दस्तावेज नहीं मिला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये रहे उपस्थित

पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। चालक की पहचान मंडी के गांव गल्मा निवासी हंसराज के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...