प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला कुल्लू के गड़सा घाटी के ओसन में एएनटीएफ की टीम ने युवक से चिट्टा बरामद किया
कुल्लू – अजय सूर्या
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला कुल्लू के गड़सा घाटी के ओसन में एएनटीएफ की टीम ने युवक से चिट्टा बरामद किया है। यह युवक गाड़ी में सवार था। गाड़ी की तलाशी ली तो 24 वर्षी प्रेम चंद निवासी निगना के कब्जे से 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। युवक को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के बोल
मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है। साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। युवक को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।

