गाड़ी के डैशबोर्ड से हैरोइन बरामद, चालक सहित 3 लाेग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश

सदर पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान पक्का भरो बाईपास के नजदीक 3 लोगों को 5.93 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

इसकी पुष्टि एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि सदर पुलिस गत मध्य रात्रि यातायात चैकिंग के दौरान बाईपास पर तैनात थी। इसी दौरान पक्का भरो की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आई, जिसे पुलिस ने जांच के लिए राेका। गाड़ी में चालक के साथ 2 अन्य लड़के बैठे हुए थे। तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर एकदम घबरा गए।

शक होने पर पुलिस टीम ने गाड़ी की चैकिंग की तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 5.93 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी जिला हमीरपुर के रूपनगर के वार्ड नंबर-9 के रहने वाले हैं। गाड़ी चालक का नाम रोहित कुमार पुत्र राम लाल व 2 अन्य की पहचान मोहित कुमार पुत्र राम लाल तथा राजीव कुमार पुत्र कृपाल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...