गांव धोनी हिमगिरि शिव मंदिर में हुआ भगवान कृष्ण का जन्म

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

ग्राम पंचायत रामशहर के गांव धोनी हिमगिरि शिव मंदिर में नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने शिरकत की और भागवत कथा का आनंद लिया। इस कथा में पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतना नंद ने प्रवचन किए। भागवत कथा में आज भगवान कृष्ण का जन्म हुआ।

जनता ने की शिव मंदिर धोनी के नजदीक ग्राउंड को विकसित करके हेलीपैड बनाने की डिमांड

विधायक के एल ठाकुर ने बताया कि अगर तकनीकि सर्वे के अनुसार इस जगह को सही पाया जाता है तो ,यहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा और शिव मन्दिर में जल की आपूर्ती को देखते हुए नल को भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों की चाहे रिपेयर हो या सड़कों को पक्का करवानाा हो, पहाड़ की हर सड़क की हालत को सुधारा जा रहा है।जनता ने के एल ठाकुर द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद किया

पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का भी निरक्षण किया और जल्द से जल्द कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।

ठाकुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वहां हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकारों द्वारा चलाई गई अनेकों प्रकार की योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है ताकि हर नागरिक को उन योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेय जल और संचाई योजनाओं की समस्याओं को हल करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं और बिजली की कम बोल्टेज और सिंगल फेस से थ्री फेस की समस्याओं को देखते हुए नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नए ट्रांसफॉर्म स्वीकृत करा दिए गए हैं और जिनके कार्य प्रगति पर चले हुए हैं। इन कार्य को करवाने के लिए पूर्व विधायक के एल ठाकुर का जनता ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया ।

ठाकुर ने जनता की अन्य समस्याओ को भी सुना। जिनमें कुछ का तो मौके पर ही निपटारा कर दिया और बचे हुए कार्यों को जल्दी से जल्दी हल करने के लिए अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए गए।

इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य राहुल शर्मा मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर , पुर्व प्रधान वीरेन्द्र शर्मा, परस राम शर्मा , प्रेम शर्मा , किशन लाल , प्रो नरेश कुमार, राज कुमार, जसवंत सिंह शोंकी व समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...