
इंदौरा- ब्यूरो रिपोर्ट
उपमंडल इंदौरा की पंचायत बकराड़वा के गांव गंगवाल में पिछले सवा महीने से बिजली की समस्या से गांव वासी भारी कठिनाई का सामना कर रहे है जबकि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या को समाधान करने में विफल रहे हैं ।
गांव वासी जसवीर सिंह कटोच ने बताया कि जब वह कनिष्ठ अभियंता ठाकुरद्वारा के पास इस समस्या को लेकर गए तो उन्होंने समाधान करने की बजाय खराब ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने के लिए आधे आधे पैसों को अपनी जेब से खर्च करने को बात कही ।
गांववासी जसवीर कटोच सोनू श्यामलाल दविंदर कटोच हरीश विशाल सागर कुमार रंजीत सिंह बलवान सिंह कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि सवा महीने पहले उनके गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था जिसकी सूचना अधिकारी को लिखित में दे दी गई थी लेकिन उन्होंने इसको ठीक करने की बजाय गांव के सारे लोड को एक अन्य 63 के वी के ट्रांसफार्मर पर डाल दिया।
जिस कारण अत्याधिक लोड पड़ जाने से उसका बार-बार फ्यूज का उड़ना तथा कम वोल्टेज गांव के लिए सवा महीने से गंभीर समस्या बनी हुई है जबकि विभाग कुंभकरण की नींद सोया नजर आ रहा है । ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इस समस्या को शीघ्र हल करने की मांग की है ।
वहीं जब इस संदर्भ में सहायक अभियंता विद्युत विभाग सुभाष शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने विभाग से ट्रान्स्फ़ॉर्मर मँगवा लिया था परन्तु दो दिन पहले ही नूरपुर सब्डिविज़न के अधिकारियों ने नूरपुर में ही ट्रान्स्फ़ॉर्मर उतार लिया है ओर हमें नही दे रहे है। जैसे ही हमें विभाग द्वारा ट्रान्स्फ़ॉर्मर मिलता है तो हम इसे बदल देंगे।
