गहरी खाई में लुढ़की पिकअप, दो घायल

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जनपद के ग्राम पंचायत नौहराधार में एक पिकअप (HR 45C-4827) की गहरी खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि नौहराधार बाजार की तरफ से गेलियो मेले में व्यापार करने आए थे।

इसी बीच जब गेलियो के समीप गाड़ी को चालक मोड़ रहा था तभी वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा लुढ़की।

घायलों की पहचान शालीन (17) पुत्र सुरेंद्र गांव नौहराधार, जबकि चालक शिवचन्द (33) पुत्र हुकम चंद गांव धरोडा हरियाणा (करनाल) के रूप में हुई है।

चालक की हालत को देखते हुए उसे सोलन रैफर किया है, जबकि शालीन नौहराधार सीएचसी में उपचाराधीन है।

तहसीलदार अरुण शर्मा ने बताया कि घायलों को दो हजार नगद फौरी राहत दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर मामला दर्ज कर लिया है।

एएसआई जय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...

निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता...

सुनील शर्मा बिट्टू ने धनवीं की छिंज कमेटी को दिए 11 हजार रुपए

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने...