गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो युवकों की मौके पर ही मौत; एक अन्य गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत पालमपुर की बंदला पंचायत में शनिवार रात एक बोलेरो जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा छिड़ चौक के पास उस समय हुआ, जब भारी बारिश के बीच चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे पेश आया। बंदला गांव के तीन युवक बोलेरो जीप में सवार होकर सौरभ वन विहार मार्ग से गुजर रहे थे। भारी बारिश के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे ही 500 फीट गहरी न्यूगल खड्ड में जा गिरा।

इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय अभय (उर्फ अब्बू) और 27 वर्षीय निशांत के रूप में हुई है, जो बंदला गांव के ही निवासी थे। वहीं, चालक वरुण (उर्फ बन्नू) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एक ही गांव के दो नौजवानों की मौत की खबर सुनते ही पूरी पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने भी सिविल अस्पताल पालमपुर का दौरा कर घायल का हाल जाना और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल व प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...