गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, 24 वर्षीय चालक की मौत

--Advertisement--

गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, 24 वर्षीय चालक की मौत।

ऊना, 04 मार्च – अमित शर्मा 

नगर परिषद संतोखगढ़ के सोमभद्रा नदी के समीप सोमवार दोपहर को ट्रैक्टर के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नितिन (24) पुत्र दविंद्र कुमार पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन कुमार दोपहर 12 बजे के करीब संतोखगढ़ से टाहलीवाल की तरफ जा रहा था।

्इस दौरान सोमभद्रा नदी के समीप अचानक रास्ते में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पुल के साथ लगती गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रेक्टर चालक की तब तक मौत हो चुकी थी।

चौकी प्रभारी के बोल 

संतोखगढ़ के चौकी प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...