गश्त पर निकले सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, सिपाही घायल

--Advertisement--

Image

हिमखबर – संपादक सूरज विश्वकर्मा

शाहजहांपुर जिले में गश्त पर निकले एक पुलिस उप निरीक्षक और एक सिपाही दुर्घटना में घायल हो गए जिसमें उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को बताया कि थाना जलालाबाद में तैनात उप निरीक्षक पवन सिंह (48) शुक्रवार की रात 11 बजे सिपाही मनोज के साथ बाइक पर गश्त कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब दोनों नगरिया मोड़ पर पहुंचे तो जानवरों के एकाएक सड़क पर आ जाने से उन्होंने बचने का प्रयास किया, लेकिन तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस टक्कर के कारण गिरने के बाद पीछे से आई कार ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर गंभीर रूप से घायल उप निरीक्षक सिंह तथा सिपाही मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई वहीं सिपाही का इलाज किया जा रहा है।

एसपी ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे में टक्कर मारने वाले दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है जबकि उनके चालक फरार हो गए हैं। वहीं मृतक सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...