गर्ल्स स्कूल में मनाया गया बालिका दिवस, प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने किया छात्राओं का मार्गदर्शन

--Advertisement--

भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राआंे ने दिखाई प्रतिभा

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। लड़कियों ने सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं अदभुत क्षमता के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने छात्राओं से कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जीवन में आगे बढ़ने की अपील की। प्रधानाचार्य ने किशोरियों से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्यापक चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित कई मुद्दों पर बहुत ही प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...

पुलिस ने फेरा नशा तस्कर के मंसूबों पर पानी, बस में 1.890 KG चरस के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा माफिया...