गर्मी बढ़ते ही हांफने लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो

गर्मी बढ़ते ही हांफने लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर। इंदौरा में लोगों ने की कार्यालय के बाहर नारेबाजी और स्टाफ की कमी का बहाना बना पल्ला झाड़ रहे अधिकारी।

विस्तार:-

जैसे जैसे गर्मी बड़ रही है। वैसे वैसे लोगों को बिजली की कमी से परेशान होना पड़ रहा है। बिजली की इसी परेशानी के चलते आज इंदौरा के लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय में जा कर रोष प्रदर्शन किया।

 

इंदौरा में लोग पिछले काफी दिनों से बिजली की आंख मिचोली से परेशान हैं। गर्मी की बजह से छोटे-छोटे बच्चों और बजुर्गों का बहुत बुरा हाल है, परन्तु विभाग है कि कुम्भकर्णीय नींद सोया हुआ है। इसी परेशानी के चलते आज सुबह ही स्थानीय लोग इकठा होकर बिजली विभाग कार्यालय इंदौरा पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

 

वहां उपस्थित लोगों में विभाग के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला। जब उपस्थित लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हर साल गर्मियों में हमें बिजली की कमी से परेशान होना पड़ता है l उनके अनुसार अगर कभी यहां थोड़ी सी भी हवा चलती है यां बारिश होती है तो लाइट बंद हो जाती है और पुरी-पुरी रात लाइट नहीं आती है।

 

जब भी इस विषय पर विभाग को शिकायत की जाती है, तो विभागीय अधिकारी स्टाफ की कमी होने का बहाना बना कर बात को रफा दफा कर देते हैं। बिजली की यह समस्या ज्यों की त्यों बानी हुई है।

 

अब प्रशन है उठता है कि, क्या सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में भी नाकाम साबित हो रही है? यदि कार्यालय में स्टाफ ही नहीं होगा तो काम कैसे चलेगा । लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों को यह चेतावनी देते हुए आग्रह किया गया कि यदि आज इस समस्या का कोई हल नहीं किया गया तो कल हम सब इस कार्यालय का घेराव करेंगे और उसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के बोल           जब इस विषय पर बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता विशाल शर्मा से बात की गई तो, उन्होंने कहा कि हमने आज गाड़ी भेजी है और शाम तक वहां पर ट्रांफार्मर रख कर इनकी समस्या का हल कर दिया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...