
चम्बा- भूषण गुरुंग
आज राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद की जयंती को गरनोटा के खेल मैदान में युवाओं द्वारा मनाया गया। सभी युवाओं ने विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत उप प्रधान अरुण शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे ।उन्होंने युवाओं की विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलने व उनका अनुसरण करने को कहा । साथ ही उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करने तथा युवाओं को खेल से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत उप प्रधान अरुण शर्मा बार्ड सदस्य त्रियु राज सिंह ,स्कूल प्रवंधन कमेटी गरनोटा अध्यक्ष बाबीत शर्मा युवक मंडल स्नेड़ सदस्य व युवक मंडल गरनोटा सदस्य ,युवक मंडल सदस्य सिहुंता व अन्य जगहों से बहुत से युवा सदस्य मौजूद रहे ।
