गन पाइंट पर बैंक कैशियर से 3.5 लाख रुपये छीन ले गए लुटेरे

--Advertisement--

Image

बटाला- भुपिंद्र सिंह राजू

एक सप्ताह के भीतर पंजाब में बैंक लूट की एक और घटना सामने आई है। जालंधर में पीएनबी में 17 लाख की लूट के बाद बटाला के गांव बहादुर हुसैन में पंजाब एंड सिंध बैंक को निशाना बनाया गया है। नकाबपोश लुटेरों ने गन पाइंट पर दिनदहाड़े 3 लाख 50 हजार लूट लिए। जाते-जाते वे बैंक गार्ड की डबल बैरल राइफल और 50 कारतूस भी साथ में ले गए।

सफेद रंग की आई-20 में आए थे लुटेरे

ब्रांच मैनेजर विकास के अनुसार करीब डेढ़ बजे दो लोग बैंक के अंदर ग्राहक बन कर आए और कर्मचारियों से पैसा जमा करवाने के फार्म मांगे। इसी दौरान दो लोग मुंह ढके अंदर पहुंचे और बैंक गार्ड बलविंदर सिंह पर गन तान दी। इसके बाद पहले से ही बैंक के अंदर लुटेरों के साथी ने कैशियर से करीब साढ़े तीन लाख रुपए छीनकर अपने साथ लाए बैग में रख लिए। जाते-जाते लुटेरे अपने साथ गार्ड की 12 बोर की गन और 12 कारतूस भी ले गए। लुटेरे सफेद रंग की आई-20 कार पर आए थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

एसएसपी बटाला मुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुच कर जांच कर रहे हैं। सभी लुटेरे बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटेरों की शिनाख्त में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...