गद्दी वेशभूषा में हिमाचली बेटी अंजलि ने फतह की रूस की सबसे ऊंची चोटी “माउंट एल्ब्रुस”

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल के कांगड़ा की बेटी शर्मा ने रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5 हजार 642 मीटर) को फतह किया है। अंजलि इससे पहले अफ्रीका के तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को भी फतह कर चुकी है। धर्मशाला के गमरु की रहने वाली अंजलि ने भारतीय तिरंगे वाली साड़ी पहनकर यह चढ़ाई चढ़ी है।

इस दौरान चोटी पर पहुंचकर अंजलि ने अपनी इस कामयाबी को गद्दी जाति की महिलाओं को ट्रिब्यूट किया है। उन्होंने अपनी पारंपरिक वेशभूषा लुआंचड़ी  को पहनकर तिरंगा लहराया। अब अंजलि का अगला लक्ष्य माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने का है।

कौन है अंजलि शर्मा

अंजलि ने गर्ल्स स्कूल धर्मशाला से पढ़ाई की है। इसके बाद इग्नू से स्नातक और पीजी की पढ़ाई भी की है। अंजलि ने अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से वर्ष 2010-11 में बेसिक और एडवांस कोर्स किया था। इसके बाद सरकारी संस्थानों में छात्रों को गाइड कोर्स करने में प्रशिक्षण भी दिया।

अंजलि ने वर्ष 2017 में धौलाधार की सबसे ऊंची चोटी हनुमान टिब्बा पर भी चढ़ाई चढ़ी। 2018 में बतौर लीडर पीरपंजाल की ऊंची चोटी फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई की। इसे लगातार वह पांच बार फतह कर चुकी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती, 18 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की...