गत दो वर्षों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के विद्यार्थी प्रदेश में रहे प्रथम स्थान पर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

गत दो वर्षों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा के प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह जानकारी चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने दी है।

डॉ गुप्ता ने बताया कि लगातार गत दो वर्षों से कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, मंडी, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षाओं में विशिष्ट अंक (Distinction Marks) प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल कर इस चिकित्सा महाविद्यालय का नाम ऊंचा किया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में अदिति जंवाल सुपुत्री बी. एस. जंवाल निवासी पालमपुर  ने 717 में से 900 अंक (80%) प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी में विश्वविद्यालय टॉपर होने का गौरव प्राप्त कर चिकित्सा महाविद्यालय चंबा का नाम ऊंचा किया है।
इस उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, वर्ष 2025 में सुप्रीत कौर सुपुत्री प्रितपाल सिंह शाह निवासी पांवटा साहिब  ने 900 में से 684 अंक (76%) प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी में प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा की विश्वविद्यालय टॉपर बनीं।

पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने कहा कि इन उपलब्धियों का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...