गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगी परागपुर की मनस्विनी भाटिया

--Advertisement--

Image

परागपुर-आशीष कुमार

उपमंडल देहरा के धरोहर गांव परागपुर की मनस्विनी भाटिया 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर आयोजित होने वाली परेड का हिस्सा बनेंगी। मनस्विनी इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रहीं हैं। मनस्विनी ने गणतंत्र दिवस की परेड में भागीदार बनने के लिए एनसीसी के सैकड़ों कैडेट्स को पीछे छोड़ते हुए अपने लिए जगह बनाई है। इसके लिए उन्होंने सात राउंड की परीक्षा को पार करते हुए कामयाबी हासिल की है।

मनस्विनी ने हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर, धर्मशाला में प्रारंभिक पढ़ाई करते हुए, डलहौजी से बाहरवीं की परीक्षा पास की है। मनस्विनी के पिता संजीव भाटिया आइआरबी की द्वितीय बटालियन सकोह में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। भाटिया ने बताया कि बेटी बचपन से ही होनहार तथा बुलंद हौसलों वाली है। मनस्विनी की खेलों में विशेष रुचि है अतः वह गोल्ड मेडलिस्ट है। उसका सपना भारतीय सेना में जाकर देश सेवा का हैउन्हें भरोसा है कि बेटी अपने सपने को साकार करते हुए देश सेवा में भी परचम लहराएगी।

बेटी की इस उपलब्धी से गदगद संजीव भाटिया ने कहा कि एक पिता के लिए इससे बढ़कर खुशी क्या हो सकती है। मनस्विनी ने इस परेड का हिस्सा बनने के लिए सैकड़ों कैडेट्स को पीछे छोड़ा है। हिमाचल प्रदेश की इकलौती बेटी है जो इस गणतंत्र दिवस पर राजपथ में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...