गडकरी की सियासी चुटकी, बोले- MLA से लेकर CM तक सब दुखी,पता नहीं कब चली जाए कुर्सी

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा सहित सभी राजनेताओं पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि हर नेता दुखी है, विधायक दुखी हैं कि वह मंत्री नहीं बन पा रहे हैं, मंत्री इसलिए दुखी हैं कि उन्हें अच्छा विभाग नहीं मिला, जिन मंत्रियों को अच्छा विभाग मिला, वे इसलिए दुखी हैं कि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए और मुख्यमंत्री दुखी रहते हैं कि उन्हें पता नहीं रहता कि वे कब तक पद पर रहेंगे।

गडकरी ने विधानसभा में ‘संसदीय लोकतंत्र और जन अपेक्षायें’ विषय पर आयोजित एक वेबिनार में कहा कि जाने-माने व्यंग्यकार शरद जोशी ने लिखा था, ‘‘जो राज्यों में काम के नहीं थे,उन्हें दिल्ली भेज दिया। जो दिल्ली में काम के न थे, उन्हें राज्यपाल बना दिया और जो वहां भी काम के नहीं थे, उन्हें राजदूत बना दिया।

गडकरी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष रहते हुए उन्हें कोई ऐसा नहीं मिला जो दुखी न हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझसे एक पत्रकार ने पूछा कि आप आनंदित कैसे रहते हो, मैंने कहा कि मैं भविष्य की चिंता नहीं करता, जो भविष्य की चिंता नहीं करता, वह खुश रहता है। वन डे क्रिकेट की तरह खेलते रहो। मैंने सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर से चौके-छक्के लगाने का राज पूछा तो वे बोले, यह स्किल है। इसी तरह राजनीति भी एक स्किल है।”

बता दें कि गडकरी का तंज हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को हटाकर भूपेन्द्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर भी हो सकता है। भाजपा ने उत्तराखंड और कर्नाटक में भी कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री बदले हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में भी पद पाने को लेकर खींचतान चल रही है। राजस्थान और पंजाब में पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस नेताओं के बीच तो काफी जोर-आजमाइश देखने को मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...