गग्गल के टैक्सी चालक की हत्या मामले में 3 दोषियों को आजीवन कारावास

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

गग्गल के टैक्सी चालक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार 3 आरोपियों पर दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह सजा जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन कुमार की अदालत ने सुनाई है।

टैक्सी चलाने वाले विजय कुमार को जान से मारने वाले आरोपियों कुलजीत सिंह उर्फ राजा, पुरुषोत्तम सिंह उर्फ पारस और पवन कुमार सभी निवासी जिला रियासी जम्मू-कश्मीर को धारा 302 में आजीवन कारावास व 20,000 जुर्माना, धारा 292 में 7 साल की सजा व 15000 जुर्माना तथा धारा 201 में 2 साल की सजा व 5000 जुर्माना की सजा सुनाई गई।

जिला न्यायवादी विवेक डोगरा ने बताया कि 14 जनवरी, 2016 को विजय कुमार ने प्रतिदिन की तरह गग्गल टैक्सी स्टैंड पर दूसरी टैक्सियों के साथ अपनी टैक्सी खड़ी की थी। शाम को लगभग 8.15 बजे 3 अज्ञात व्यक्तियों ने टैक्सी को पठानकोट जाने के लिए बुक किया और विजय उनको लेकर पठानकोट चला गया।

जब वह 2-3 दिन तक वापस नहीं आया तो 16 जनवरी, 2016 को परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान गग्गल से पठानकोट के सड़क मार्ग में 33 मील के नजदीक सड़क पर बनी एक पुली के नीचे एक लाश देखी गई जोकि विजय कुमार की निकली।

इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनको गिरफ्तार किया। जम्मू से गिरफ्तार किए गए यह आरोपी पहले भी कई मामलों में संलिप्त थे।

करीब छह वर्ष चले इस मामले में आरोपियों को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने यह सजा सुनाई है। इस मामले में जिला न्यायवादी द्वारा 40 गवाहों को अदालत में पेश किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...