गगल में 12वीं के छात्र ने लगाया फंदा, पिता ने धूम्रपान करते हुए पकड़ा था

--Advertisement--

गगल – नितिश पठानियां

कांगड़ा के गगल में एक छात्र द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ता था और देर रात को उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की पुष्टि करते हुए गगल पुलिस थाने के प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि आत्महत्या करने वाले छात्र को कल उसके पिता ने धूम्रपान करते हुए पकड़ा था और कथित रूप से वह ट्यूशन भी नहीं गया था। उसके पिता ने उसकी मां और दादी के सामने उससे इन दोनों बातों के बारे में पूछताछ की थी।

इसके बाद छात्र अपने कमरे में चला गया और उस ने फंदा लगा लिया। घर के सदस्यों ने उसे देखा तो शोर मचाया। पिता ने दरवाजा तोड़ बेटे को नीचे उतारा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के अंतर्गत जांच शुरू कर दी है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में बढ़ती असहिष्णुता, एकल परिवार और एकल-बच्चा सिंड्रोम का परिणाम हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...