गगल के होटल में आधी रात घुस आया बारहसिंगा, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कांगड़ा के गगल स्थित होटल नीविया में रात तीन बजकर पांच मिनट पर एक बारहसिंगा होटल की रिसेप्शन में घुस आया। एक जोरदार आवाज आई जिससे होटल का मालिक मोहित सैनी व स्टाफ आवाज सुनकर सहम गए।

सुबह सीसीटीवी कैमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। होटल के मालिक ने बताया कि शनिवार रात को सीसीटीवी कैमरे में करीब तीन बजे एक बारहसिंगा मेन गेट को तोड़कर घुस आया और कुछ देर बाद ही खुद ही बाहर निकल गया।

यह घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। होटल में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दूरी पर जंगल भी है।

शायद बारहसिंगा रास्ता भटकते एनएच की तरफ आ गया और होटल में घुस गया। इस इलाके में कई बार जंगली सूअर भी आ चुके हैं और कई बार घरों के दरवाजे व खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं।

क्या कहते हैं डीएफओ

जब इस बारे में डीएफओ नितिन पाटिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पता लगाया जाएगा कि यह बारहसिंघा कहां से आया है और कहां गया है।

क्या कहते है वार्ड मेंबर

वार्ड नंबर-6 के कश्मीरी लाल ने कहा कि पहले भी कई बार सूअर इस इलाके में आ चुके हैं और इस बार बारहसिंघा होटल में आ गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई जंगली जानवर कस्बे में आ जाए तो उसको तंग न किया जाए बल्कि इसकी सूचना तुरंत वन्य प्राणी विभाग को दें क्योंकि जंगली एरिया से जानवर यहां आ जाते हैं जानवर खुद भी घबरा जाते हैं और कई बार ये खुद भी हादसों का शिकार हो जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...