गगल एयरपोर्ट के विस्तार पर भडक़े ग्रामीण

--Advertisement--

Image

ग्राम पंचायत गगल, इच्छी, सहौड़ा के जनप्रतिनिधियों ने विधायक पवन काजल से मुलाकात कर न्याय दिलाने की लगाई गुहार

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल सरकार द्वारा कांगड़ा स्थित गगल एयरपोर्ट के विस्तार को हरी झंडी देने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। बुधवार को ग्राम पंचायत गगल, इच्छी, सहौड़ा साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने विधायक पवन काजल से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा एयरपोर्ट के विस्तार से लगभग तीन हजार लोग विस्थापित होंगे। विधायक पवन काजल ने कहा पूर्व बीजेपी सरकार के दौरान भी ग्रामीणों के हित के लिए उन्होंने हवाई अड्डे के विस्तार का विरोध कर तत्काल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इसके विस्तार पर रोक लगवाई थी।

काजल ने कहा हिमाचल सरकार गगल के हवाई अड्डे के मौजूदा प्रारूप में फ्लाइंग स्कूल का शुभारंभ करें। और बड़ा हवाई अड्डा बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के बोहड़-क्वालू या जिला में अन्यत्र जगह जहां पर कम लोगों का विस्थापन हो उसका चयन करें।

काजल ने कहा गगल हवाई अड्डे के विस्तार से जहां मुख्य बिजनेस सेंटर गगल के सैकड़ों दुकानदार विस्थापित होंगे। वही यहां पर उपजाऊ भूमि जिससे जिला कांगड़ा के अधिकतर हिस्सों में सब्जियां पैदा कर बेची जाती है किसान बेघर हो जाएंगे।

काजल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके हक व न्याय के लिए लड़ाई विधानसभा से लेकर सडक़ पर भी यथावत जारी रखेंगे। काजल ने कहा धन्नासेठों को लाभ पहुंचाने के लिए ग्रामीण स्तर के गरीब लोगों को किसी भी स्तर पर उजडऩे नहीं दिया जाएगा।

ग्रामीणों कैप्टन रोशन लाल, हरि सिंह चोट्टानी, किशोरी लाल, फकीर चंद, राम सिंह, सुरिंद्र कुमार, अमर सिंह, नवीन, हरीश धनोटिया, मिलाप सिंह, सरूप सिंह, नरोतम, वीर सिंह, संजय कुमार, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, किशोरी लाल, प्रीतम चंद, दीप कुमार, विजय सरोच, रविंद्र कुमार, रणजीत, रोशन लाल, अश्वनी कुमार ने कहा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए वह अपनी उपजाऊ जमीन एक इंच भी नहीं देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना 8 हजार फिसला, क्रैश हुआ शेयर बाजार

हिमखबर डेस्क  मध्य एशिया में जारी विवाद के बीच सोने...