गगरेट के RTO बैरियर पर तैनात कर्मचारी के कमरे से लाखों की नकदी बरामद, विजीलैंस टीम जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर आशा देवी में स्थित परिवहन विभाग के आरटीओ बैरियर पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने छापा मारा।

ऊना – अमित शर्मा

गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर आशा देवी में स्थित परिवहन विभाग के आरटीओ बैरियर पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने छापा मारा। इस छापे में बैरियर पर तैनात कर्मचारी के पास से तो कुछ बरामद नहीं हुआ लेकिन इसी बैरियर पर तैनात एक कर्मचारी के कमरे से अलग-अलग जगह रखे करीब 1 लाख 95 हजार रुपए बरामद किए हैं।

इस रकम को लेकर कर्मचारी विजीलैंस विभाग के अधिकारियों को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया, जिस कारण विजीलैंस विभाग की टीम इन पैसों के सोर्स का पता लगाने में जुट गई है। बहरहाल इस बाबत अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

विजीलैंस विभाग को मिल रहीं थीं शिकायतें

बता दें कि विजीलैंस विभाग के ऊना कार्यालय को पिछले कुछ दिनों से आरटीओ बैरियर पर भ्रष्टाचार पनपने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत थी कि यहां तैनात कर्मचारी पैसे लेकर वाहनों को आगे जाने की इजाजत देते हैं। इस शिकायत के आधार पर विजीलैंस विभाग के डीएसपी अनिल मेहता ने एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम को साथ लेकर सुबह 3 बजे आरटीओ बैरियर पर दबिश दी। हालांकि जब वहां जुर्माने की काटी गई रसीदों व कैश का मिलान किया तो करीब 1500 रुपए कम पाए गए।

भारसेतु पर नहीं चढ़ाए जा रहे थे वाहन

विजीलैंस विभाग की टीम ने पाया कि आरटीओ बैरियर पर लगे भारसेतु पर वाहनों को नहीं चढ़ाया जा रहा है। जब टीम ने आरटीओ बैरियर के कर्मचारी को ऐसा करने को कहा तो जो 6 वाहन भारसेतु पर चढ़ाए गए, वे सभी ओवरलोड पाए गए। इस पर इन वाहनों के जब भारी भरकम जुर्माने के साथ चालान हुए तो आरटीओ बैरियर के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

लकड़ी से लदी गाड़ियां देख दंग रह गए लोग

विजीलैंस की इस कार्रवाई से वाहनों के चक्के जाम हुए तो सुबह होते-होते आरटीओ बैरियर के पीछे ही लकड़ी से लदे वाहन देख लोग दंग रह गए। 35 से 40 वाहन लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे थे। अगर इन वाहनों की भी जांच हो जाती तो इनमें से कई वाहन चालकों को विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...