गंगथ की छौंछ खड्ड में टेंट का सामान धोते दो व्यक्ति डूबे, एक की मौत, एक बचाया

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला कांगड़ा के गंगथ क्षेत्र में खड्ड में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला पुलिस चौकी गंगथ के अंतर्गत छौंछ खड्ड का है।

जानकारी के अनुसार टेंट हाउस में काम करने वाले बलविंद्र सिंह उर्फ पाल उम्र 42 साल पुत्र रतन सिंह निवासी बेहड़ी बोहल और शमशेर सिंह 55 साल पुत्र चूहड़ सिंह निवासी गांव मलाखड़ बुधवार को टेंट का सामान धोने दोनों छौंछ खड्ड में गए हुए थे।

दोनों टेंट की धुलाई कर रहे थे। इसी बीच बलविंदर सिंह उर्फ पाला पानी के तेज बहाव में बह गया। शमशेर सिंह उसे बचाने के लिए पानी में उतरा। दोनों खड्ड के तेज बहाव में फंस गए।

इस दौरान पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को जब इस बात का पता चला तो, उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को पानी से निकलने की कोशिश की। लोगों ने शमशेर सिंह को तो पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन पाल को पानी से बाहर नहीं निकल पाए।

प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक ने बताया कि उन्होंने काफी मशक्कत के बाद शमशेर सिंह को तो पानी से किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन बलविंद्र उर्फ पाल टेंट के सामान के साथ लिपट कर बह गया। काफी मशक्कत के बाद पाल को भी पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को गंगथ अस्पताल ले जाया गया।

गंगथ अस्पताल में गंभीर हाल के चलते बलविंदर उर्फ पाल को नूरपुर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि शमशेर सिंह खतरे से बाहर है।

पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद गंगथ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा थाना नूरपुर में मामला दर्ज कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...