खो-खो में बलेरा चैंपियन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

अंडर 14 लड़कियों की जोनल स्तर खेल कूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खो- खो की विजेता ट्रॉफी हासिल की। बनीखेत जोन की यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनियाला में हुई।

बलेरा की टीम ने गुनियाला को हराकर यह खिताब जीता। इससे पहले लड़कों की प्रतियोगिता में भी बलेरा की टीम उपविजेता रही थी। इसी प्रतियोगिता में विद्यालय के चार बच्चों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। यह बच्चे अपने जोन का प्रतिनिधित्व ज़िला स्तर पर करेंगे।

प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने इस शानदार प्रदर्शन पर पूरी टीम को बधाई दी है और इस सफ़लता का श्रेय स्कूल स्तर की कोर खेल समिति सहित समस्त स्टाफ के अथक प्रयासों को दिया है। सभी प्रतिभागियों को शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वागत समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...