खेल मैदान में नहीं बनने दिया जाएगा हैलीपेड, आम आदमी पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम में उठी आवाज

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी –

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कथोग के खेल मैदान को हैलीपेड में बदलने के विरोध के सुर उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी के एक जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने यह समस्या उठाई है।

इसमें आम आदमी पार्टी के ज्वालामुखी विधानसभा के दो चुनाव पदाधिकारी होशियार सिंह भारती प्रदेश सह सचिव व नरेश कुमार मोनू ने इसके अलावा ग्रामीणों की कई समस्याओं को सुना।

पूर्व प्रधान स्व. प्रेम दास ने यहां पर शिक्षा संस्थान खोलने के लिए काफी संघर्ष किया था। इस खेल मैदान में खेल स्टेडियम बनने से बड़ी सौगात मिल सकती है। कथोग निवासी धर्म चंद जगोत्रा ने बताया पर कोई शिक्षा संस्थान बनाने हेतु कि यह खेल मैदान हमारे पूर्वजों विशेषकर कलरू गांव के दूरदर्शी धरोहर है।

जिन्होंने आने वाली पीढ़ियों की खेलकूद और सुविधा के लिए नजदीकी नकेड़ खड्ड की वीरान 25 कनाल भूमि सहेज कर रखी। इसमें आधी भूमि ग्रामीणों द्वारा बच्चों के खेलने के लिए दान दी गई है। हैलीपेड नकेड खड्ड की खाली जमीन में भी बन सकता है।

इस बावत ग्रामीणों ने आदमी पार्टी के नेता होशियार सिंह भारती प्रदेश सह सचिव व नरेश कुमार मोनू को अपना शिकायत पत्र सौंपा और कहा कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। उन्होंने कहा कि इस मामले में शिक्षा विभाग शिमला, उपायुक्त कांगड़ा, शिक्षा मंत्री और खेल मंत्री को भी बार-बार विरोध पत्र भेजे गए पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...