खेलो इंडिया विंटर गेम्स में हिमाचल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 14 मैडल जीतकर देशभर में पाया दूसरा स्थान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

खेलो इंडिया विंटर गेम्स के चौथे संस्करण में हिमाचल प्रदेश की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीतकर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के 4 दिन चले मुकाबलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने बर्फ की वादियों में अपना दमखम दिखाया। सेना की टीम 23 पदकों के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि हरियाणा तीसरे, महाराष्ट्र चौथे और लेह-लद्दाख पांचवें स्थान पर रहा।

हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर और स्कीमो इंडिया के अध्यक्ष विकास सूद ने बताया कि इस बार हिमाचल ने स्कीइंग में 10 और स्कीमों स्पर्धा में 4 पदक जीते हैं। हिमाचल की बेटियों ने इस बार विशेष रूप से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मनाली की प्रकृति ठाकुर ने स्नो बोर्ड के सलालम और जाइंट सलालम में 2 गोल्ड मैडल जीते।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने जाइंट सलालम में गोल्ड और सलालम में सिल्वर मैडल अपने नाम किया। प्रीति ठाकुर ने स्नो बोर्ड जाइंट सलालम और सलालम स्पर्धा में 2 गोल्ड मैडल प्राप्त किए। संध्या ने भी सलालम स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीता। इसके अलावा तनुजा और योगेश कुमार ने जाइंट सलालम में सिल्वर मैडल जीते।

स्कीमों स्प्रिंट में साक्षी ने गोल्ड व नताशा ने सिल्वर जीता। महिला रिले टीम ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हिमाचल की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुक्खू, खेल मंत्री यादविंद्र गोमा और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने टीम को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...

एम्स बिलासपुर: 350 करोड़ से बनेगा 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक, मिली सैद्धांतिक मंजूरी

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  एम्स बिलासपुर में ट्राॅमा सेंटर, ट्राॅमा...