खेलने से मना किया तो 13 साल के छात्र ने लगा लिया फंदा, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट के बड़ा समाहल गांव में खेलने के लिए मना करने पर 13 साल के एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता था।

बताया जा रहा है कि वार्षिक परीक्षा देकर लौटे छात्र को परिजनों ने खेलने में समय बर्बाद नहीं कर पढ़ने को कहा था। इसके बाद उसने कमरे में जाकर खौफनाक कदम उठा लिया।

इकलौते बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार छात्र वार्षिक परीक्षा देकर घर लौटा था। उसकी मां और पिता ने उसे पढ़ाई करने के लिए कहा और खेलने से मना करते हुए डांट लगाई।

इसके बाद मां खुद रसोई में खाना बनाने चली गई। करीब एक घंटे बाद जब वह नीचे कमरे में यह देखने आई कि बेटा पढ़ाई कर रहा है या नहीं, तो दरवाजा खोलते ही उनके होश उड़ गए।

कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से फंदे पर बेटा लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही मां की चीख-पुकार निकली और परिवार के अन्य लोग तुरंत कमरे में पहुंचे। बच्चे को फंदे से उतारकर तुरंत बच्चे को नागरिक अस्पताल सरकाघाट लेकर पहुंराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के बोल 

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पढ़ने के लिए दवाब न बनाएं अभिभावक, खेलने भी दें : डॉ. अनीता ठाकुर, मनोचिकित्सक, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी

परीक्षा आती-जाती रहती हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों पर किसी भी तरह का दवाब न बनाएं। परीक्षा के दौरान बच्चों में स्ट्रेस रहता है। दिमाग को रिलेक्स करने के लिए खेल भी जरूरी है। बच्चों को अपनी निगरानी में खेलने दें। पढ़ने के लिए भी गाइड करें। हर स्थिति को अभिभावक ध्यान में रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...