खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला

--Advertisement--

सुभद्रा देवी अपने खेत में काम रही थी। इस बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया।

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते सेउबाग क्षेत्र के चचोगा में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला के हाथ में चोटें आई हैं। महिला को उपचार के लिए परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। महिला की हालत अब ठीक बताई जा रही है। लेकिन भालू के हमले के बाद लोगों में दशहत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्तूबर की शाम करीब 6:00 बजे महिला सुभद्रा देवी (46) पत्नी चेत राम निवासी गांव चचोगा, डाकघर सेउबाग, तहसील व जिला कुल्लू अपने खेत में काम रही थी। इस बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है। नग्गर खंड पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्या से अवगत करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...