खेत में काम करने गई महिला के साथ हैवानियत की हदें पार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

खेत में काम करने गई महिला के साथ हैवानियत की हदें पार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में काम कर रही थी कि तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को लगातार परेशान किया और उसे धमकाया भी। पुलिस ने आरोपी की पहचान शिव कुमार पुत्र डोला राम निवासी गांव रशंडी आनी, जिला कुल्लू के रूप में की है।

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के बोल 

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और उसे कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...