खिलाड़ियों के पक्ष में उतरे खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह

--Advertisement--

Image

निष्पक्ष जांच की उठाई मांग ।

शिमला – नितिश पठानियां 

महिला रेसलरों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगाए गए यौन शोषण आरोपों के खिलाफ जंतर मंतर पर धरने पर खिलाड़ी बैठे हैं।

इन खिलाड़ियों के समर्थन में हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री विक्रम आदित्य सिंह भी उतर आए हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही आरोपी को कार्यभार से दूर रखने की भी मांग की है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आरोप गंभीर है। खिलाड़ी जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है।

इस मामले में खेल मंत्रालय को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। हालांकि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा इस मामले में वार्तालाप की गई है।

उन्हें न्यायिक जांच के आदेश देने चाहिए और जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तब तक जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, उन्हें कार्यभार से दूर रखना चाहिए।

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेलों में राजनीतिक हस्तक्षेप काम होना चाहिए।

खेल एसोसिएशन और संघ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को ही इन संघो में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसको लेकर जल्दी रोडमैप तैयार करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी चर्चा हुई है।

प्रदेश में खेल नीति किस तरह से होनी चाहिए, इसको लेकर खिलाड़ियों से फीडबैक लिया जाएगा तथा उनके सुझाव भी लिए जाएंगे ताकि ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकें और हिमाचल का नाम रोशन कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...