खाई में गिरी कार, महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज शिमला जिला के तहत चौपाल उपमंडल में पुलबाहल क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है। सड़क हादसे में एक महिला की जांन चली गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार ठियोग से चलौंथा की ओर जा रही थी। जब कार चलौंथा के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में गीता देवी (47) पत्नी संत राम निवासी ग्राम चलौंथा डाकघर सरी तहसील चौपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों कि पहचान दीपना देवी, पत्नी दीप राम, निवासी गांव बटाड़ी, डाकघर बासाधार, तहसील ठियोग, ज्योति देवी, पत्नी जगतराम, निवासी चलौंथा, तथा संत राम, पुत्र केवल राम, निवासी चलौंथा, तहसील चौपाल शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

डीएसपी चौपाल राज कुमार ने घटना कि पुष्टि करते हुए कहा कि चालक संत राम के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है और मामले में छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...