खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

--Advertisement--

शिमला, 30 दिसंबर – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला में शनिवार को भट्टाकुफ़र- ढली मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में एक कार के खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा भट्टाकुफ़र- ढली के बीच शिव मंदिर के समीप पेश आया है। जिसमें चौपाल के रहने वाले दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवकों को खाई से निकालने के प्रयास तेज कर दिए।

मृतकों की पहचान चौपाल निवासी प्रियांशु व रितिक के रूप में हुई है, जिनकी आयु 23 वर्ष बताई जा रही है। एसएचओ ढली विरोहन नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने दी जान, फिर पति ने लगाई फांसी

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने...

त्रियूंड में रास्ता भटके युवक, एक घायल, तेज बारिश और ओलावृष्टि से फंसे, एसडीआरएफ ने किए रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क  त्रियूंड में बारिश और ओलावृष्टि के बीच रास्ता...