खबर का असर – चंबी पर स्तिथ लूक प्लांट हुआ बंद

--Advertisement--

Image

स्थानीय लोगों दुकानदारों और युवाओं ने किया हिम खबर न्यूज़ चैनल, स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानियां और प्रशासन का धन्यवाद

शाहपुर – नितिश पठानियां

राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी – पठानकोट में चम्बी पर स्तिथ लूक प्लांट का धुआँ जो राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और चम्बी मैदान में खेल कूद करने और अभ्यास के लिए आने वाले युवाओ के लिए सर का दर्द बन चूका था, उस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने उसे सील कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दे कि “लूक प्लांट का धुआँ कर रहा लोगों के सवास्थ्य के साथ खिलवाड़” लूक प्लांट का धुआँ कर रहा लोगों के सवास्थ्य के साथ खिलवाड़   शीर्षक खबर को हिम खबर ने प्रमुखता से उठाया था। जिसमें राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और चम्बी मैदान में खेल कूद और अभ्यास के लिए आने वाले युवाओं की लूक प्लांट को बंद करने की मांग को प्रशासन के सामने लाया गया था।

जिस पर संज्ञान लेते हुए इस लुक प्लांट को एसडीएम मुरारी लाल द्वारा सील कर दिया गया है। इस लुक प्लांट के बंद होने से स्थानीय लोगों दुकानदारों और युवाओं ने राहत की सांस ली है। इस लुक प्लांट के बंद होने के लिए उन्होंने हिम खबर न्यूज़ चैनल, स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानियां और प्रशासन का धन्यवाद किया है।

ठेकेदार के बोल 

वहीं इस बाबत जब लूक प्लांट के ठेकेदार विश्वास बिश्नोई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चंबी में कंक्रीट और लूक उनके दो प्लांट थे। पर लूक प्लांट के निकलने वाले धुएं की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से शिकायत की गई थी। जिस पर इस प्लांट को लेकर प्रशासन से बात चीत चल रही थी। पर कल इसे एसडीएम मुरारी लाल द्वारा सील कर दिया गया है।

चंबी यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब प्रधान के बोल

वहीँ विपुल पटाकु चंबी यूथ स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान ने कहा कि चंबी मैदान के साथ स्थित लुक प्लांट के धुए से स्थानीय लोगों दुकानदारों और मैदान में खेलने आने वाले बच्चों को दिक्कत होती थी। इस मामले को स्थानीय लोगों दुकानदारों और मैदान में खेलने आने वाले युवाओं द्वारा जोर शोर से उठाया था।

हमने हिम खबर न्यूज़ चैनल के माध्यम से इसे प्रशासन के सामने पेश किया था। जिसके फल स्वरूप प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इस लुक प्लांट को एसडीएम मुरारी लाल द्वारा सील कर दिया गया है।

इस लुक प्लांट के बंद होने से स्थानीय लोगों दुकानदारों और युवाओं ने राहत की सांस ली है। इस लुक प्लांट के बंद होने के लिए हिम खबर न्यूज़ चैनल, स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानियां और प्रशासन का धन्यवाद करते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...