खबर का असर:खबरे चकते ही हरकत में आया प्रशासन, फोरलेन कम्पनी में किया पानी का छिड़काव
कोटला – स्वयंम
हिमख़बर पर फोरलेन कम्पनी उड़ा रही नियमों की धज्जियां नामक शीर्षक से चली खबर का असर आज देखने को मिला।खबर चलते ही प्रशासन हरकत में आया व फोरलेन कम्पनी को रोड़ पर पानी के छिड़काव करने के आदेश दिए।
कम्पनी ने आज दिन में 5-6 बार पानी का छिड़काव किया, तथा लोगो ने राहत की सांस ली।
गौरतलब हो कि फोरलेन कम्पनी द्वारा कंस्ट्रक्शन करते समय रोड़ पर किसी भी प्रकार पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था।
जिससे कोटला के समीप बेहड़ खड्ड में धूल उड़ रहे गुब्बार से लोगों को परेशानी हो रही थी। जिस मामले को हिमख़बर न्यूज़ चैनल ने प्राथमिकता के साथ उठाया।
आज सुबह से ही कम्पनी द्वारा समय समय पर पानी का छिडक़ाब किया गया।
वही लोगों ने प्रशासन व हिमख़बर न्यूज़ चैनल का आभार जताया। उन्होंने मांग की है कि जब तक तारकोल नहीं पड़ती प्रतिदिन इस प्रकार पानी का छिडक़ाब किया जाए।

