खंभे से टकराई शादी समारोह से लौट रहे लोगों की तेज रफ्तार कार, दो जख्मी

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 11 फरवरी – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है।

ताजा मामले में शनिवार सुबह मंडी के बल्ह क्षेत्र के स्याह के समीप एक तेज रफ्तार कार खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को चोट आई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत शनिवार सुबह कार बग्गी से डडोर की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार कार जैसे ही स्याह के समीप पहुंची तो कार उल्टी दिशा में एक खंभे से जा टकराई जिस कारण कार के परखच्चे उड़ गए।
कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। साथ ही उन्होंने नशे का सेवन भी कर रखा था। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...