क्षय रोग मुक्त योजना के क्रियान्वयन में ज्वालामुखी ब्लॉक देशभर में अव्वल

--Advertisement--

Image

जिला क्षय रोग अधिकारी ने ज्वालामुखी ब्लॉक के अधिकारियों को दी मुबारकबाद

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा

क्षय रोग मुक्त अभियान को शत-प्रतिशत सफलता दिलाने में ज्वालामुखी ब्लॉक को देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है जिसके लिए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आर के सूद ने ज्वालामुखी में आकर एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पवन शर्मा क्षयरोग प्रभारी अनिल राणा सत्येंद्र चौधरी विभिन्न ब्लॉकों से आए डॉक्टर स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे|

इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आर के सूद ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में ज्वालामुखी ब्लॉक में 182 टीवी के मरीज थे जिन्हें प्रदेश सरकार की पोषण योजना के मुताबिक 500 रुपए प्रति माह खुराक की प्रोत्साहन राशि जारी की गई और उन्हें शत प्रतिशत लाभ पहुंचाया गया ज्वालामुखी ब्लॉक ने इस योजना को शत-प्रतिशत क्रियान्वित करके पूरे देश में अव्वल स्थान हासिल किया है|

पूरे देश में इस कार्य की सराहना की जा रही है और ज्वालामुखी ब्लॉक को देश भर से प्रोत्साहन मिल रहा है उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से टीवी से बचाव की दवाई को लेकर एक नया प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है. उन्हें उम्मीद है कि जिला कांगड़ा का हर ब्लॉक इस योजना में पूर्ण सहयोग करेगा और क्षय रोग मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग शत प्रतिशत योगदान देंगे और एक बार फिर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में पहला स्थान हासिल करेंगे |

इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन शर्मा ने भी ज्वालामुखी क्षय रोग प्रभारी अनिल राणा और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी है और बाकी ब्लॉकों के अधिकारियों कर्मचारियों को भी आवान किया है कि वह भी इसी प्रकार से सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करने में पूर्ण सहयोग करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके और हम सब मिलकर हिमाचल प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बना सके l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...