क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि पर चली गोली, बद्दी के थाना गांव की घटना

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

थाना गांव में गोली चलने से कड़ूवाना गांव का एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है।

गोली व्यक्ति की दायीं टांग में लगी है। गोली चलाने वाले व्यक्ति फरार है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते यह गोली चली है।

पुलिस के अनुसार कड़ूवाना के दीदार सिंह पुत्र ध्यान सिंह थाना गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे। इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी मुख्यातिथि बुलाया गया था।

दीदार सिंह जैसे ही स्टेज पर चढ़े तो वहां पर पहले से स्टेज पर बैठे हुए विशेष अतिथि इस बात से नाराज हो गए और वह दीदार सिंह को देखकर स्टेज से उतर गया।

बाद में उसने पीछे से फायर किया, जिससे दीदार सिंह की टांग में गोली लग गई। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया।

स्टेज पर उपस्थित लोग घायल को गाड़ी से बद्दी अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

डीएसपी खजाना राम

उधर, डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास ऐसी सूचना आई है। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घायल को तब तक उसके परिजन पीजीआई ले गए। पुलिस की एक टीम घायल व्यक्ति के बयान लेने के लिए पीजीआई रवाना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...