कौल डैम में फंसे वन विभाग के 5 कर्मियों सहित 10 लोग रेस्क्यू, 9 घंटे चला बचाव अभियान

--Advertisement--

मंडी, 21 अगस्त – अजय सूर्या

मंडी व बिलासपुर की सीमा पर सलापड़ में कौल डैम में रविवार शाम वन विभाग के 10 कर्मचारी फंस गए, जिन्हें अब निकाल लिया गया है। पानी में सिल्ट और लकड़ियां काफी अधिक होने की वजह से ये सभी कर्मचारी नाव सहित डैम साइट में फंस गए। हालांकि, देर रात इन्हें रेस्क्यू करने के लिए अभियान शुरू किया गया था।

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश की वजह से कौल डैम में काफी मात्रा में लकड़ी आ गई थी। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ कुछ लोग लेकर लकड़ी की जांच करने के लिए गए। इसी दौरान डैम में काफी मात्रा में सिल्ट और लकड़ी के बीच इनकी नाव फंस गई। बाद में इन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी भी मौके पर पहुंचे और साथ ही एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। एक स्ट्रीमर की मदद से इन लोगों को निकालने की कोशिश देर रात शुरू हो गई थी। सुबह 3 तीन बजे इन सभी लोगों को डैम से निकाल लिया गया है।

 

साइट पर फंसे लोगों में से पांच वन विभाग के कर्मचारियों की पहचान बहादुर सिंह, भूपेश ठाकुर, रूप सिंह, बाबू राम और अंगद कुमार के रूप में हुई है, जबकि अन्य पांच स्थानीय लोग नैन सिंह, डागू राम, हेम राज, बुद्धि सिंह और धर्मेंद्र है। जिनके पास नाव है।

वहीं, डैम में फंसे इन लोगों के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में एक शख्स डैम से इन लोगों को बचाने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है। यह शख्स सिल्ट और लकड़ी के बीच तैरता नजर आ रहा है।

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि  बारिश और मुश्किल हालात के बीच इन सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है व खुद मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने रेस्क्यू टीम की तारीफ की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...