कोविड-19 नियमों की उल्लंघना करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसडीएम अंकुश शर्मा

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

कोविड-19 के चलते कई तरह की हिमाचल सरकार ने बंदिशें लगाई है । जिनकी अनुपालना करना सभी का फर्ज है। एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा ने बताया की प्रदेश सरकार ने सीमित लोगों के साथ शादी समारोह को करने की इजाजत दी है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर किसी भी तरह के आयोजन व लंगर आदि के लिए अनुमति नहीं है।

उन्होंने कहा की कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। जिसके चलते प्रशासन अपनी तरफ से पूरी निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ शिकायतें भी आ रही है। जिस पर संज्ञान लिया जाएगा सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम अंकुश शर्मा ने लोगों से भी अपील की है कि वह सरकार और प्रशासन के साथ सहयोग करें और बिना मास्क और बेवजह बाहर ना निकलें l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...