
काँगड़ा, राजीव जस्वाल
जिला मंडी के उपमंडल जोगेंद्रनगर में कोरोना संक्रमण एक परिवार के लिए काल बनकर आया है। परिवार के मुखिया की कोराना संक्रमण से हुई मौत के बाद उनकी पत्नी की भी मौत हो गई। दस दिन बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपाचाराधीन पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है।
नगर परिषद जोगेंद्रनगर के वार्ड चार समलोट की निवासी कोरोना संक्रमित महिला को करीब तीन सप्ताह पहले जिला कांगडा के टांडा अस्पताल में दाखिल किया गया था, उनके पति जो जोगेंद्रनगर में आयुर्वेद विभाग में कार्यरत थे दस दिन पहले उनकी भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।
अब टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन उनकी पत्नी भी पति की मौत का सदमा सह नहीं पाई और आज सुबह टांडा अस्पताल में आखिरी सांस ली। परिवार के प्रमुख सदस्यों की मौत से सदस्य बेहाल हैं।
