कोरोना वैक्सीन लगवाने के तीन घंटे बाद युवती की मौत, परिजनों ने मांगी जांच

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के तीन घंटे बाद अचानक 19 साल की एक युवती की मौत हो गई। परिजनों ने वैक्सीन पर सवाल खड़े करते हुए मौत के कारणों की जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि धारटीधार क्षेत्र के कोटड़ी गांव की उमा देवी ने पीएचसी भरोग बनेड़ी में बीते सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे टीका लगवाया था। तीन घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के साथ उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उसे सिविल अस्पताल ददाहू लेकर आए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।

सोमवार रात को उपचार के दौरान यहां उमा की मौत हो गई। उमा को उसके चाचा गोविंद राम ने गोद लिया था। गोविंद राम ने बताया कि उमा स्वस्थ थी। टीका लगवाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि उमा का मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम करवाया गया है।

टीकाकरण में यदि कोई त्रुटि हुई है तो पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएचसी भरोग बनेड़ी में उमा की माता सहित 186 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। अन्य सभी 185 लोग स्वस्थ हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही युवती की मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...