कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी ने फिर किया सरकार पर हमला

--Advertisement--

Image

दिल्ली, व्यूरो रिपोर्ट

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर शनिवार को फिर हमला किया और ग्राफिक की मदद से समझाया कि किस तरह से एक जुलाई तक 12 दिनों में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण का लक्ष्य हासिल नही किया जा सका। श्री गांधी ने एक वाक्य में ट्वीट किया, “अंतर पर ध्यान दीजिए। कहां है वैक्सीन।”

 

उन्होंने ग्राफिक के माध्यम से समझाया कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर का मुकाबला करने के लिए 18 जून को प्रति दिन 69.5 लाख वैक्सीनेशन का लक्ष्य था लेकिन एक जुलाई तक लक्ष्य से 27 प्रतिशत कम महज 50.8 लाख लोगों का ही प्रतिदिन टीकाकरण हो पाया है।

 

गौरतलब है कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर श्री गांधी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं जिस पर सरकार के मंत्री करारा पलटवार भी कर रहे हैं। इससे साफ है कि सरकार श्री गांधी के सवालों से परेशान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...