कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए प्रसाशन, व्यपार मंडल सड़को पर उतरा

--Advertisement--

Image

डलहौज़ी, भूषण गुरुंग

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मास्क पहनने हेतु जागरूक करने के लिए डलहौज़ी प्रसाशन ने उपमंडलाधिकारी नागरिक जगन ठाकुर की अगुआई में सडक पर तख्तियां लेकर लोगों से मास्क पहनने का किया आह्वान किया।

इस दौरान डीएसपी डलहौज़ी विशाल कुमार ,एसएमओ डॉ बिपिन ठाकुर , तहसीलदार राजेश जरयाल , नगर परिषद् डलहौज़ी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रसाशन की टीम ने व्यपार मंडल डलहौज़ी के साथ मिल कर दो टुकड़ियों में गाँधी चौक से चल कर सुभाष चौक तक लोगों से मास्क और सामाजिक दुरी बनाने का आह्वान किया।

इससे पहले उपमंडलाधिकारी नागरिक जगन ठाकुर की अध्यक्षता में आज गाँधी चौक में covid-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों तथा बचाव को लेकर व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यटन नगरी डलहौज़ी में पर्यटकों की ज्यादा आमद के चलते तथा कुछ एक स्थानों पर भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेकहोल्डर के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

उपमंडलाधिकारी नागरिक जगन ठाकुर ने व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन एवं टैक्सी ऑपरेटर्स को प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जागरूकता के बाद भी यदि किसी प्रकार की लापरवाही बढ़ती जाती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि होटल एसोसिएशन तथा व्यापार मंडल द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर्स तथा स्टीकर्स लगाए जाएंगे। उन्होंने covid-19 की रोकथाम के लिए विभागीय अधिकारियों से अन्य आवश्यक कार्यवाही लाने के भी निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...

हिमाचल पुलिस विभाग में फेरबदल, 4 IPS का ट्रांसफर ; जानें किसे मिली कौन सी-जिम्मेदारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के...