कोरोना कर्फ्यू लागू कांगड़ा में सरकार को मिला जनता का साथ

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

प्रदेश में शुक्रवार सुबह 6 बजे से कर्फ्यू लागू होने के साथ ही सरकार व प्रशासन को जिला कांगड़ा में जनता का साथ मिला है। कर्फ्यू के तहत धर्मशाला समेत जिलेभर के शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, अस्पताल व निजी क्लीनिक, ढाबे होटल व रेस्टोरेंट सहित राशन डिपो खुले रहे।

वहीं लोग भी कोविड नियमों की पालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आए। वहीं जिले में परिवहन सेवाओं का भी यात्रियों का लाभ मिला। कोराना कर्फ्यू के चलते लोग भी कम ही संख्या में सफर हो निकले। यही वजह रही कि ज्यादातर बसों में सवारी न के बराबर रही।

जिला कांगड़ा के बड़े शहरों में धर्मशाला, नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, शाहपुर, जवाली, ज्वालामुखी, देहरा, पालमपुर, नगरोटा बगवां, बैजनाथ व जयसिंहपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई दुकानदारों ने तो स्वयं दुकानें नहीं खोली हैं जबकि जिन्होंने खोली भी तो वह भी ग्राहकों को कोविड नियमों के तहत सामग्री देते नजर आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...