कोरोना कर्फ्यू के बीच चिट्टे की खेप सहित पकड़ी महिला, पति मौके से फरार

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

शिमला पुराना बस स्टैंड के समीप पुलिस ने एक महिला को चिट्टा के साथ धर दबोचा है। महिला के पास से पुलिस ने 13.400 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह कामयाबी पुलिस को गश्त के दौरान मिली है। जब मंगलवार देेर शाम को कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस की टीम गस्त पर थी तो पुराने बस अड्डे पर एक महिला और एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा।

पुलिस ने जब उनसे घूमने की वजह पूछी तो व्यक्ति बस अड्डे से नीचे जंगल में भाग गया और अंधेरा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गया। वहीं पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ कि तो उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ। महिला डाउनडेल शिमला की रहने वाली है।

पुलिस की महिला से पूछताछ जारी है।पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि महिला ने चिट्टा कहां से लाया था और किस जगह पर इसकी सप्लाई करनी थी। वहीं पुलिस महिला के पति की भी तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही महिला को कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस पूछताछ में महिला कई खुलासे कर सकती है। हैरानी की बात है कि जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। पुलिस अभियान चला कर नशेड़ियाें को पकड़ भी रही है। इसे पहले पुलिस ने विदेशी महिला तस्कर को भी पकड़ चुकी है। एसपी शिमला मोहित चावला ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...